September 3, 2026

युवक रहस्यमय तरीके से लापता, इलाके में मचा हड़कंप पहले भी लैलूंगा से ग़ुम हो चुके है कई लोग

युवक रहस्यमय तरीके से लापता, इलाके में मचा हड़कंप पहले भी लैलूंगा से ग़ुम हो चुके है कई लोग



लैलूंगा से बड़ी खबर
ग्राम मोहनपुर (लैलूंगा) निवासी राजकुमार साहू कल दिनांक 05 अप्रैल 2026 को दोपहर से अचानक लापता हो गए हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार और पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

परिजनों के अनुसार, राजकुमार साहू दोपहर में घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की है।

परिवार का भावुक निवेदन
अगर किसी भी व्यक्ति को राजकुमार साहू कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9343309069
📞 7772090330

इलाके में बढ़ी चिंता
लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए।

आपकी एक जानकारी किसी परिवार को राहत दे सकती है — कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!