• Sat. Jul 27th, 2024

मस्तूरी के खैरा में हुआ पशु पक्षी प्रदर्शन और मेला का आयोजन,क्षेत्र की जनता को जानकारी ही नही

ByDp Ratre

Oct 9, 2023
Spread the love

मस्तूरी के खैरा में हुआ पशु पक्षी प्रदर्शन और मेला का आयोजन,क्षेत्र की जनता को जानकारी ही नही

मस्तूरी – पशुधन विकास विभाग द्वारा नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत 8 अक्टूबर को जयरामनगर के स्टेडियम में जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनीय मेला का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया था। लेकिन जिला सहित ब्लॉक अधिकारियों की उदासीनता की वजह से क्षेत्र की जनता को जानकारी ही नही थी। यानी कि जिस उद्देश्य से मेला का आयोजन किया गया था उसका लाभ क्षेत्र की जनता को बिल्कुल ही नही मिला। बिना प्रचार प्रसार के खाना पूर्ति कर के आयोजन किया गया था। शिविर में उन्नत पशु पालन और पशुओं में हो रही बीमारियों से बचने की जानकारी देने के उद्देश्य से मेला का आयोजन किया गया था लेकिन। मेला में अधिकारियों की बिना रुचि के वजह से किसान और पशुपालकों को जानकारी ही नही मिल पाया। अधिकारियों की इस रवैये से साफ पता चलता है कि अधिकारि योजनो को जनता तक पहुचाना नही चाहती है।लापरवाही के बावजूद भी। ऐसे अधिकारियों पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नही है और नही क्षेत्र के कोई जनप्रतिनिधि घ्यान दे रहे है।


Spread the love