February 12, 2026

इश्तहार ।      इश्तहार।     इश्तहार।

इश्तहार ।      इश्तहार।     इश्तहार

ब्रेकिंग न्यूज
  लैलूंगा । नगर पंचायत लैलूंगा में शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्डों की संख्या अधिक होने के कारण  नगर पंचायत में हितग्राहियों को खाद्यान्न उठाव हेतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।नगर पंचायत में लैलूंगा में कुल 15 वार्ड है जिसमें 02 नवीन दुकान खोलने हेतु नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित है जिसमें 11 से 13 वार्ड में राशनकार्ड धारियों की संख्या 468 , 7,14,15 वार्ड में राशनकार्ड की संख्या 409 है। नगर पंचायत लैलूंगा के राशनकार्डों को पृथक से नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान स्थापित किया गया है।जिसके आबंटन हेतु इस्तहार जारी किया गया है। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित समयावधि में अपने पूरे कागजातों के साथ नियम एवं शर्तों के तहत आवेदन कर सकते है।